बढ़ते संक्रमण को देख स्वास्थ्य टीम ने किया डोर टू डोर सर्वे।

बढ़ते संक्रमण को देख स्वास्थ्य टीम ने किया डोर टू डोर सर्वे।

संवाद सूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूत्र- चांदपुर/फतेहपुर

अमौली क्षेत्र में लगातार संक्रमण का प्रकोप बढ़ रहा है। संक्रमण से क्षेत्र में मौतों का सिलसिला जारी है। अमौली क्षेत्र के गांव में कुछ दिनों से संक्रमण बीमारी के मरीज सामने आने से ग्रामीणों में दहशत फैल चुकी है। क्षेत्र में संक्रमण बीमारी से हुई मौतों को लेकर लोगों में दहशत फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में स्वास्थ्य टीमों द्वारा रोस्टर के अनुसार लोगों की जांच की जा रही है जिसमें अमौली क्षेत्र के ग्राम नसेनियां में स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम द्वारा 10 मरीज बुखार और 35 अन्य बीमारियों के मरीज पाए गए। डॉ सुनील, डॉ श्याम, अजय सचान, धनंजय आदि की स्वास्थ्य टीम द्वारा नसेनिया गांव में चार मलेरिया की जांच की गई जिसमें सभी निगेटिव मिले व दो डेंगू के सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा देवरी बुजुर्ग गांव में घर-घर सर्वे कर लोगों की जांच की गई। हसनपुर देवरी गांव में स्वास्थ्य टीम के तत्वाधान में छिड़काव करवाया गया। वही अमौली क्षेत्र के चांदपुर गांव में स्वास्थ्य टीम के द्वारा 2 बुखार और 25 अन्य बीमारियों के मरीज पाए गए।स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ धर्मेंद्र,राजबहादुर,प्रियंका सचान आदि मौजूद रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top