विद्यालय में ड्रेस वितरण के समय ध्यान में रखे गए कोविड-19 के संपूर्ण नियम

विद्यालय में ड्रेस वितरण के समय ध्यान में रखे गए कोविड-19 के संपूर्ण नियम

रिपोर्ट- धरमवीर सिंह/फतेहपुर

फतेहपुर/देवमई– फतेहपुर जनपद के विकासखंड देवमई के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिराई में आज ड्रेस वितरण का कार्य किया गया। ड्रेस वितरण के वक्त कोविड-19 के सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर आदि सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए जिसका वितरण किया गया।
इस वितरण समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी श्री कृपा शंकर यादव स्वयं मौजूद रहे। व कुछ बच्चों को अपने हाथ से ड्रेस प्रदान किया। जैसा कि इस समय देश एक विश्वव्यापी कोविड-19 नामक महामारी से प्रताड़ित है। ऐसे में सभी विद्यालय बंद हैं, विद्यालय में छात्रों की अनुपस्थिति है। केवल शिक्षक उपस्थित रहते है। लेकिन नामांकन, ड्रेस वितरण, पुस्तक वितरण आदि कार्यों को कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। ड्रेस वितरण से पहले ही विद्यालय में दो-दो मीटर की दूरी पर गोले बना दिए गए थे उन्हें पर बच्चों को मास्क के साथ बिठाया गया था।
इस मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मिराई में सरकार के नियमों को ध्यान में रखते हुए। स्वयं खंड शिक्षा अधिकारी ने ड्रेस वितरण में भाग लिया, और बच्चों को ड्रेस वितरण किया। इस मौके पर विद्यालयो के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय में विद्यालय के अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सूर्य कुमार बाजपेई विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिका अवधेश कुमार, पारुल वर्मा, मंजू सिंह, निधि सिंह उपस्थित रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top