बोस जी के नाम से जाना जाए मेडिकल कॉलेज,सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि बुंदेलखंड के गांधी कहे जाने वाले स्वर्गीय जमुना प्रसाद बोस अथवा जननायक दादा राम सजीवन सिंह जी के नाम से बांदा मेडिकल कॉलेज का नाम रखा जाए ! क्योंकि देश की आजादी में स्वर्गीय जमुना प्रसाद बोस जी व स्वर्गीय दादा राम सजीवन सिंह जी की एक अहम भूमिका रही है ! इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी सर्वस्व देश की आजादी में समर्पित कर दिया ! संपूर्ण बुंदेलखंड में इन जननायकों की इमानदारी की मिसाल दी जाती है ! अगर बांदा मेडिकल कॉलेज का नाम इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर परिवर्तित किया जाता है तो जनता में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति एक सकारात्मक संदेश जाएगा जिससे जनता में एक विशेष उत्साह उत्पन्न होगा और युवाओं में एक अच्छा उत्साह वर्धन होगा।

