वृद्ध व्यक्ति की दबंगों ने घर में बंद कर बेरहमी से की पिटाई,वृद्ध गंभीर घायल

वृद्ध व्यक्ति की दबंगों ने घर में बंद कर बेरहमी से की पिटाई,वृद्ध गंभीर घायल।

रिपोर्ट- ज्योति सिंह/ बांदा


जान से मारने के उद्देश्य झोंका फायर।,डायल 112 ने भर्ती कराया घायल को अस्पताल में।
जनपद में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि घर के बैठे एक वृद्ध को देर रात अपने घर में ले जाकर के बंद करके बेरहमी से धारदार हथियार से मारा है इतना ही नहीं जान से मारने की उद्देश्य झोंका फायर घटना की जानकारी पर पहुंची डायल 112 की पुलिस में भर्ती कराया गंभीर घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में।
बाँदा के नगर कोतवाली क्षेत्र कहला गांव मे देर रात की घटना है जहां दबंगों ने घर के बाहर बैठे वृद्ध छेदियां को अपने घर में बंद करके बेरहमी से मारा पीटा है जहां पीड़ित वृद्ध ने अपने बचाव के लिए बच्चों को आवाज दिया और बच्चों के पहुंचने के उपरांत दबंगों ने जान से मारने के उद्देश्य अवैध हथियार से फायर झोंक दिया। जिस पर पीड़ित पक्ष के पुत्र गुलाब के द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई जहां पहुंची डायल 112 की पुलिस के सामने भी दबंग ने अपने घर की छत से पुनः दोबारा एक फायर मारा जहा घटना में बाल-बाल बचे पीड़ित घायल को डायल 112 के सिपाहियों ने गंभीर हालत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
 घायल वृद्ध के पुत्र गुलाब के द्वारा बताया गया है। कि कहला गांव का रहने वाला हूं मेरे पिता छेदियां घर के बाहर बैठे हुए थे तभी पड़ोस के ही रहने वाले दबंगों ने मेरे पिता को जान से मारने के लिए अपने घर में बंद करके धारदार हथियार से मारा पीटा है। मेरे पिता ने बचाने के लिए आवाज दिया तब हम लोग दौड़े लेकिन दरवाजा बंद था तभी मैंने डायल 112 को सूचित किया और घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के सामने दबंगों ने तमंचे से जान से मारने की नियत से फायर झोंका है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि छेदियां नाम का यह वृद्ध व्यक्ति आया है जिसको काफी गंभीर चोटें आई हैं। इलाज जारी है।अगर आवश्यकता पड़ती है तो इसे हायर मेडिकल सेंटर उपचार के लिए रिफर किया जाएगा।

संपादक के बारे में

Scroll to Top