पात्रों को लाभ दिलाने गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक पहुंचा जिला पूर्ति कार्यालय व जिला समाज कल्याण कार्यालय
पात्र गरीब महिलाएं जिनको वर्षो से सरकारी लाभ
जनपद फतेहपुर के जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचा गुलाबी गैंग।गुलाबी गैंग ने मंगलवार को पात्रों को लाभ दिलाने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में पहुंचा सौंपा ज्ञापन।
पात्र गृहस्थी रासन कार्ड व पेंशन आदि प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं | जानकारी के अभाव में महिलाओं को यह ज्ञात नहीं था की इन सरकारी योजनाओं के लाभ को प्राप्त करने हेतु सही प्रकिया क्या है | ऐसे में महिलाओं नें लोगों से गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक के बारे में सुना एवं उनमें यह आस जगी की उनका काम गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक के माध्यम से हो सकता है | पात्र महिलाएं गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल के आवास पहुंची व इन सरकारी लाभों को प्राप्त करने हेतु जानकारी ग्रहण की | अध्यक्ष हेमलता पटेल नें ना सिर्फ जानकारी दी अपितु तत्काल पात्र महिलाओं को अपने साथ ले जा कर जिला पूर्ति कार्यालय व जिला समाज कल्याण कार्यालय पहुंच गयीं | हेमलता पटेल नें महिलाओं को रासन कार्ड दिलाने हेतु खाद्य अधिकारी से वार्ता की व फॉर्म जमा किये | खाद्य अधिकारी नें आश्वासन दिया की पात्र महिलाओं के शीघ्र रासन कार्ड बना दिए जायेंगे इसके उपरांत महिलाएं समाजकल्याण कार्यालय पहुंची व वहाँ पर भी फॉर्म जमा किये व सम्बंधित अधिकारी नें शीघ्र लाभ दिलाये जाने की बात कही | अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा की ” बहुत से ऐसे पात्र लोग हैं जिन्हे जानकारी के अभाव में यह पता नहीं होता की उनका काम किस प्रकार से हल होगा एवं भ्रष्टाचार के चलते भी उनको लाभ नहीं मिल पाता है | जिनके सहयोग हेतु हम व हमारा संगठन सदैव तत्पर है | आज हमने विकास खण्ड बहुआ के 3 गावों – सुल्तानपुर, छीट का पुरवा एवं सुजापुर गावों के पात्र ब्यक्तियों के फार्म की एक फ़ाइल तैयार करके जिला पूर्ति कार्यलय व समाज कल्याण कार्यालय में जमा की है | सम्बंधित अधिकारियों नें पात्रों को शीघ्र लाभ दिलाए जाने का आश्वासन दिया है | हमें आशा है की समस्या का निवारण हो जायेगा अन्यथा की स्थिति में हम प्रदर्शन हेतु बाध्य होंगे |
इस मौके पर प्रीती, सहरुन, उर्मिला, सुनीता व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं |

