युवा छात्र संघ सेवक नें अनाथ बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

युवा छात्र संघ सेवक नें अनाथ बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

  रिपोर्ट-धरमवीर सिंह/ब्यूरो फतेहपुर

बिंदकी/फतेहपुर- फतेहपुर जनपद के खजुहा विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा सिजौली के गोधइया निवासी युवा छात्र संघ सेवक ठाकुर सुधीर सिंह ने अपना 22 वां जन्मदिन एक अद्भुत अंदाज के साथ मनाया| उन्होंने अपने जन्मदिवस के अवसर पर अनाथ बच्चों भोजन करा कर अपने हृदय पर प्रसन्नता महसूस की| साथ ही कोविड-19 के चलते बच्चों को सेनेटाइजर और मास्क का वितरण भी किया| अनाथ बच्चों के साथ ही वृक्षारोपण करके बच्चों को चॉकलेट देकर प्रसन्न किया| उन्होंने वृक्षारोपण करते हुए समाज को बताया कि आज प्रकृति में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है इन सब के जिम्मेदार हम और हमारा समाज है| इस वर्ष भी तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जाने के कारण आम जनमानस बेचैन हो उठा था| अगर अगले 5 वर्षों तक यही हाल रहा तो प्रकृति का बदलाव और तीव्रता से होगा जिसमें आम जनमानस का जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा| पूर्व में पेड़ों की कटाई बहुत ज्यादा हो चुकी है परंतु नए वृक्षों का वृक्षारोपण नहीं हो पा रहा है| सरकार द्वारा भी प्रतिवर्ष जनपद में लाखों पेड़ लगाए जाते हैं परंतु दूसरे वर्ष वह वृक्ष विलुप्त हो जाते हैं| इसमें भी सरकार की पूर्ण लापरवाही के कारण ही लगाए पौधे उन्नति नहीं कर पाते| वृक्ष तो बहुत लगाए जाते हैं पर किसी भी वृक्ष में ट्री गार्ड नहीं लगाया जाता जिससे वृक्षों की सुरक्षा हो सके| सरकार द्वारा चलाई जा रही वृक्षारोपण मुहिम एक खेल बन कर रह गया है| जल का स्तर भी दिन-प्रतिदिन पाताल लोक को सिधार रहा है| नदियों से बालू का खनन निरंतर जारी है जिससे पानी अपनी एक निश्चित दूरी से भी नीचे की ओर जा रहा है| पहाड़ों से क्रेशर मशीन के द्वारा पत्थर तोड़े जा रहे हैं जिससे मानसून रुकने का कोई एक निश्चित स्तंभ भी नहीं रह गया है| इन्हीं कारणों से कहीं पर सूखा तो कहीं पर बाढ की स्थितियां उत्पन्न हो रही है| युवा समाजसेवी ठाकुर सुधीर सिंह ने प्रत्येक जनमानस से अपील की और कम से कम दो पौधे लगाने का निवेदन किया|

संपादक के बारे में

Scroll to Top