हरभजन सिंह हुए IPL 2020 से बाहर, खुद बताई न खेलने की वजह(IPL 2020)

टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने शुक्रवार को आईपीएल के 13वें सीजन में न खेलने की वजह खुद बताई है।

40 वर्षीय इस गेंदबाज ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैंने सीएसके प्रबंधन को अपने इस फैसले के बारे में सूचित किया है। मैंने इन कठिन समयों में व्यक्तिगत कारणों से ब्रेक लेने का फैसला किया है। मुझे उम्मीद है कि हर कोई मेरी गोपनीयता का सम्मान करेगा।
19 सितंबर से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पहले रैना आईपीएल छोड़कर भारत लौट आए और अब टीम के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह टीम से बाहर हो गए हैं। इससे पहले पहले टीम के दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसकी वजह से टीम की ट्रेनिंग आगे बढ़ानी पड़ी।बता दें कि कोरोना महामारी के खतरे के बीच भज्जी के आईपीएल 2020 में नहीं खेलने पर पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर शुक्रवार को विराम लग गया। यह इसलिए क्योंकि वह अभी तक यूएई नहीं पहुंचे थे। खबरों के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट ने अपने खिलाड़ियों से पहले ही हरभजन के बगैर टूर्नामेंट के लिए तैयार रहने को कह दिया 
इस बार आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई के तीन क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। टूर्नामेंट का आगाज तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और चार बार की विजेता मुंबई इंडियन के बीच मुकाबले से होगा। लीग का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को होगा। 

संपादक के बारे में

Scroll to Top