एससी/एसटी एक्ट में फाँसकर जेल भिजवाने की मिल रही है,धमकियाँ(Fatehpur)

रिपोर्ट धर्मवीर सिंह ब्यूरो फतेहपुर

फतेहपुर/बिंदकी

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के साई गाँव मे अनुसूचित जाति के कुछ लोग एक सवर्ण बिरादरी के परिवार के लोगो को झूठे केस में फाँसने का कुचक्र रच रहे है|जिससे सवर्ण बिरादरी का परिवार बड़ा परेशान और चिंतित है|परिवार के लोगो ने शिकायती पत्र भेजकर मुख्यमंत्री से लेकर जनपद के जिलाधिकारी और पुलिस के आला अधिकारियों तक से अपनी गुहार लगाई है|
मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के साई गाँव का है|गाँव के विष्णु दत्त पाण्डेय पुत्र राम प्रसाद पाण्डेय ने उपजिलाधिकारी बिंदकी को प्रार्थनापत्र देकर गाँव के ही रहने वाले रामकिशोर दिवाकर व उसके पुत्रगणो पर चकमार्ग और नाली पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी|जिसको संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी बिंदकी ने राजस्व निरीक्षक और कल्याणपुर थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए तत्काल अवैध कब्जा हटाएं जाने का निर्देश जारी किया हुआ था|जिस पर राजस्व टीम ने मौके पर जाकर चकमार्ग और नाली की पैमाइस कर और जगह चिन्हित कर अवैध कब्जाधारियों को तत्काल कब्जा हटाने की कड़ी हिदायत दी थी|और चकमार्ग को अतिशीघ्र पुरवाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को दिया हुआ था|मगर अभी तक कब्जाधारियों द्रारा कब्जा नही छोड़ा गया है|और उल्टा प्रार्थी के परिवार के लोगो को ही एससी/एसटी एक्ट के झूठे केस में फँसाने और जेल भेजवाने की लगातार धमकियाँ दी जा रही है|जिससे परेशान होकर प्रार्थी ने निष्पक्ष कार्यवाही की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तक से अपनी गुहार लगाई है|

संपादक के बारे में

Scroll to Top