आज सोमवार को इंडिपेंडेंट इंडिया टीम के कार्य कुशलता और संघर्ष से प्रेरित होकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्राप्त नए भारत की महिलाएं नामक किताब को इंडिपेंडेंट इंडिया टीम की चीफ व डायरेक्टर निकिता सचान जी को जिले के वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकार व अधिवक्ता एडवोकेट अमरजीत भारती ने भेंट किया। गगनचुंबी सफलताओं की ओर नए भारत की महिलाएं नामक किताब को भेंट करने के दौरान इंडिपेंडेंट इंडिया टीम की डायरेक्टर निकिता सचान के साथ प्रधान संपादक अमन दीप सचान व सह संपादक शुभम भारती मौजूद रहे।एडवोकेट अमरजीत भारती ने बताया कि आजादी के इतने सालों बाद भी स्त्रियां सामाजिक जंजीरों से जकड़ी हुई हैं।
हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में यह संकेत दिया कि भारतीय महिलाओं के लिए एक नए युग की होने वाली है।बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के भावपूर्ण आवाहन को लेकर यह समाज उनके मौलिक अधिकार और महिलाओं के मुद्दे पर क्यों कतराता है?उन्होंने बताया कि किसी भी बालिका का संघर्ष दुनिया में कदम रखने से पहले ही शुरू हो जाता है।कुछ मामलों में उसे जन्म लेने की इजाजत नहीं मिलती।यह एक सामाजिक बुराई है जिसे दूर किए जाने की जरूरत है।लेकिन ऐसा करने के लिए एक विश्वसनीय चेहरे और मर्मस्पर्शी संदेश की आवश्यकता है।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और उसे शिक्षित बनाओ और वित्तीय दृष्टि से अपना भविष्य सुरक्षित करना नए भारत में महिला को सशक्त बनाने का मूल मंत्र है।


