गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक नें बहुआ – गाज़ीपुर रोड में प्रदर्शन कर लगाये धान(Fatehpur)

ब्यूरो रिपोर्ट इंडिपेंडेंट इंडिया फतेहपुर
फतेहपुर
 बहुआ – गाज़ीपुर रोड  जो की जर्ज़र अवस्था में है !सडक में जानलेवा गड्डे हैं जिससे प्रतिदिन दुर्घटनायें होती हैं  ! जिसके विरोध में गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष – हेमलता पटेल के साथ संगठन की महिलाओं नें  रोड में प्रदर्शन कर जलमग्न हुए गड्ढों में  धान की रोपाई कर दी ! अध्यक्ष – हेमलता पटेल नें कहा कि  आये दिन दुर्घटनायें होती हैं परन्तु शासन, प्रशासन  कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं ,  जनमानस में आक्रोश व  दुख का माहौल है  जिसके कारण आज हमनें रोड में धान लगा कर प्रदर्शन कर शासन – प्रशासन को जगाने का प्रयास किया है ! इसी दौरान P.W.D विभाग के इंजीनियर महोदय  शिवकरन पासवान नें फ़ोन के माध्यम से बात करके यह आश्वासन दिया  की 4 दिनों के भीतर गड्डे भरवा दिए जायेंगे व रोड भी जल्द बनेगी ! आशा है  शीघ्र अति शीघ्र रोड को   सही की जाएगी  व जनपद की अन्य जो भी  जर्जर पड़ी सड़कें हैं उन्हें सही किया जायेगा ,  अन्यथा की स्थिति में हम बृहद आंदोलन हेतु बाध्य होंगे जिसका जिम्मेदार शासन  प्रशासन  स्वयं होगा  !
 अध्यक्ष हेमलता पटेल नें इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय को सम्बोधित ज्ञापन  मौके    पर  उपस्थित  सब इंस्पेक्टर  महोदय उमाकांत यादव के माध्यम से  सौंपा !
इस दौरान –   अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ  सुमन देवी,  सरला सिंह,  रेखा रानी,  प्रीती,  सुधा, रन्नो, गीता, वीरमती, उर्मिला  आदि शामिल रहीं !

संपादक के बारे में

Scroll to Top