लॉकडाउन में समय का सदुपयोग करें विद्यार्थी – सोनिका पटेल (Sonika Patel)

लॉकडाउन में समय का सदुपयोग करें विद्यार्थी – सोनिका पटेल (Sonika Patel)
शिक्षिका सोनिका पटेल
फतेहपुर –
जिस प्रकार कोरोना जैसी महामारी के चलते सरकार निरंतर  लॉक डाउन कर रही है और होने वाली विभिन्न परीक्षाओं को निरंतर स्थगित कर रही है और अन्य तारीखों तक परीक्षा का समय बढ़ा रही है वही शिक्षिका सोनिका पटेल का कहना है कि जिस प्रकार सरकार निरंतर होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर समय रही है और परीक्षाओं का समय बढ़ा रही है हमारे विद्यार्थियों को तैयारी का बेहतर मौका मिलता जा रहा है ऐसे समय का सभी विद्यार्थी भरपूर फायदा उठाएं ताकि होने वाली परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त करें और उन्हेंने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले  यूपी बोर्ड और अन्य बोर्ड्स के परिणाम घोषित हुए है जिनमे विद्यर्थियो का अच्छा प्रदर्शन रहा है और इन परीक्षाओं में कुछ छात्र-छात्राएं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए वह बिल्कुल भी हताश ना हो और कोई गलत कदम ना उठाएं और आगे चलकर और अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करें और इस लॉकडाउन के बहुमूल्य समय का विद्यार्थी सदुपयोग करें हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और देशवासियों से अपील करते हैं कि जिस प्रकार अपना देश कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ रहा है तो सभी देशवासी सरकार का सहयोग करें और सरकार द्वारा बनाए हुए नियमों का पालन करें और बिना मास्क लगाकर घर से बाहर ना निकले जब जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले सभी लोग सरकार के बनाए हुए नियमों का पालन करें और कोरोना को हरा कर अपने देश को बचाएं।

संपादक के बारे में

Scroll to Top