बिजली विभाग की नाकामी से करेंट की चपेट में आने से तीन गायों की दर्दनाक मौत (UPPCL)
फतेहपुर
फतेहपुर जिले के अमौली कस्बे में बिजली विभाग की नाकामी से तीन गायों की 11 हजार लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई वहां ये पहली घटना नहीं है कुछ समय पहले वाला एक घोड़े के करेंट लगने से मौत हुई थी और अब गायों की। अमौली कस्बे के पाईप सेंटर में बिजली के 11 हजार लाइन के तार मात्र जमीन से तीन फुट ऊपर है जिसमें बिजली विभाग की नाकामी देखी जा सकती है वहीं कस्बे वासियों ने बताया कि निरंतर शिकायत करने के बावजूद आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है जब यह मामला अमौली पावर हाउस के जेई से पूछा गया तो उसने बताया कि स्टीमेट भेज दिया गया है पर अधिकारियों ने अभी तक कोई समान नहीं भेजा और तब से ऐसे ही काम चल रहा है आपको बता दे की जमीन से केवल तीन फुट वो भी 11 हजार लाइन के तार किसी के भी मौत का मंजर बन सकते है और बिजली विभाग हाथ हाथ रख कर सोता रहेगा ।

