वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत सिद्धार्थ पटेल

वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत सिद्धार्थ पटेल
फतेहपुर
श्री सरदार पटेल ग्रामीण शिक्षा एवं कृषि विकास समिति द्वारा आयोजित वृक्षारोपड़ के अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा।
यह विचार एडवोकेट सिद्धार्थ पटेल अपने साथियों के साथ वृक्षों को रोपित करने के उपरान्त व्यक्त किये।
उन्होंने कहा की सभी लोगो को पेड़ लगाने चाहिये और उनकी देखभाल करना सुनिश्चित करें।
 श्री रामकिशोर पटेल ने कहा कि सभी लोगो को एक-एक वृक्ष अवश्य लगाने चाहिये। वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी होता है। 
श्रीमती सुधा देवी ने कहा की मानव होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पेड़ों को बचायें और अधिक से अधिक पेड़ लगाये।
नितिन पटेल ने कहा कि पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है, वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता। पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करते हैं।
किसान मजदूर युवा शक्ति के कमल कुमार ने कहा की पेड़ हम सबको छाया प्रदान करते है और वातावरण को ठंडा बनाते है, वातावरण मे नमी के स्तर को नियंत्रित करता है तथा मिट्टी के कटान को रोकने में मदद करता है वृ़क्षों से बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है ।

संपादक के बारे में

Scroll to Top