उत्तर प्रदेश में धीरे धीरे पटरी पर लौट रही है अर्थव्यवस्था
उत्तर प्रदेश
वित्तीय वर्ष 2020 – 21 में माह जून तक राजस्व प्राप्तियों के लक्ष्य 41602.68 करोड़ रुपए के सापेक्ष 15716.48 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई
माह जून की प्राप्तियों में पिछले माह की अपेक्षा बढ़ोतरी हुई है
माह जून का कर राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य 14447.47 करोड़ रुपए के सापेक्ष 8848.69 करोड़ रुपए की हुई प्राप्ति, जो लक्ष्य का 61.2 प्रतिशत
करेत्तर राजस्व के अंतर्गत भूतत्व एवं खनिकर्म में माह जून के लक्ष्य के सापेक्ष 112.3 प्रतिशत हुई प्राप्ति
वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह जून के अंत तक भूतत्व एवं खनिकर्म से राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 900 करोड़ रुपए के सापेक्ष 633.43 करोड़ रुपए की प्राप्ति हुई, जो लक्ष्य के सापेक्ष 70.4 प्रतिशत
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 में माह जून तक करेत्तर राजस्व की कुल प्राप्तियों का लक्ष्य4524.55 करोड़ रुपए के सापेक्ष 1696.27 करोड़ रुपए की प्राप्ति
करेत्तर राजस्व प्राप्ति में माह जून का कुल लक्ष्य 1513.21 करोड़ रुपए के सापेक्ष 765.17 करोड़ रुपए की हुई प्राप्ति , जो लक्ष्य का 50.6 प्रतिशत
प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़े
प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को शक्ति के साथ लागू किया जिसका परिणाम है कि प्रदेश में संक्रमण दर एवं मृत्यु दर दोनों ही कम हैं

