Bigg Boss OTT 2 : Elvish Yadav के बारे में जानें…

 

Know About Elvish Yadav:
एल्विश यादव फेमस यूट्यूबर हैं, यूट्यूब की बदौलत ही उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली हैं । इसकी शुरुआत उन्होंने साल 2016 से की थी। 25 साल का ये यूट्यूबर गुरुग्राम के पास वजीराबाद गांव का रहने वाला है । उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएशन किया ।


एल्विश के पास दो यूट्यूब चैनल हैं, एक ‘एल्विश यादव व्लॉग्स’ और ‘एल्विश यादव’ के नाम से है उनके दोनों चैनलों पर 4.7 मिलियन और 10 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। एक चैनल पर वह रोस्ट वीडियोज बनाते हैं वहीं दूसरे पर वो डे-टूडे लाइफ की डिटेल्स फैंस के साथ साझा करते हैं.
25 साल के यूट्यूबर एल्विश यादव गुरुग्राम के पास, वजीराबाद गांव के रहने वाले हैं। वजीराबाद गांव में उनका परिवार रहता है। वह गुरुग्राम में अपने दोस्तों के साथ फ्लैट पर रहते हैं। आपको बता दें कि , एल्विश एक फाउंडेशन भी चलाते हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल के अनुसार, वह ‘सिस्टम क्लोदिंग’ के संस्थापक भी हैं। 

एल्विश को लग्जरी लाइफ के लिए भी जाना जाता है। उन्हें महंगी-महंगी गाड़ियों का बेहद शोक है। शुरुआती दिनों में यूट्यूबर के पास वर्ना गाड़ी थी, जिसके बाद उन्होंने फॉर्चूनर और पोर्श गाड़ी खरीदी। इस लग्जरी गाड़ी की कीमत 1.75 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा गुरुग्राम में उनके कई फ्लैट है। वजीराबाद में 4 मंजिला मकान है। इसके अलावा वह एक नया घर भी बनवा रहे हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है। वह अक्सर अपने चैनल पर नए घर की झलक शेयर करते रहते हैं। एल्विश ने कई बार अपनी वीडियो में बताया है कि उनके नए घर में पिछले कई सालों से काम चल रहा है। इससे तैयार होने में करीब एक साल का समय और लग सकता है.

संपादक के बारे में

Scroll to Top