भाजपाइयों ने पुष्प अर्पित करके मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती

विधायक अभिजीत सिंह सांगा कार्यक्रम में शिरकत करते हुए
कानपुर ब्यूरो 
आज भाजपा ग्रामीण मोर्चा की चौहान रिसार्ट भौती  में कानपुर ग्रामीण जिले के सचेंडी मंडल में  बैठक हुई जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को धूमधाम से मनाया गया वह पुष्प अर्पित करके सभी पदाधिकारियों ने नमन किया.
 माल्यार्पण करते हुए भाजपा कार्यकर्ता
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय लोकप्रिय विधायक अभिजीत सिंह सांगा भी मौजूद रहे वहीं विशिष्ट अतिथि महेंद्र मिश्रा जी यशस्वी मण्डल अध्यक्ष ,  विक्रांत सिंह तोमर पूर्व मण्डल अध्यक्ष  गयाप्रसाद चंदेल ,जिला महामंत्री  पवन प्रताप,प्रदेश कार्यकरणी सदस्य दिग्विजय सिंह चौहान , एवं युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यालयप्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ कमेटी सेक्टर प्रमुख समस्त सम्मानित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
समस्त वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओे  ने पुष्प मालाओं से  परम श्रद्धेय युग पुरुष स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी को  पुष्पांजलि अर्पित करके, उनकी जन्म जयंती मनाई.
भारत रत्न, से नवाजे महान पुरुष, युगपुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी को उनकी जन्म जयंती पर शत शत नमन !

संपादक के बारे में

Scroll to Top