PM Modi: विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास हेतु 5800 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी..


New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को प्रगति मैदान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

इस दौरान वह विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़ी 5,800 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री कई परियाजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से बुधवार को जारी सूचना के अनुसार, इस आयोजन से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के 25वें वर्ष के उत्सव की शुरुआत होगी।

उत्सव समारोह 11 से 14 मई तक आयोजित किया जाएगा। 

संपादक के बारे में

Scroll to Top