SP warning, Pradeep Yadav Case: 24 घंटे में प्रदीप यादव को घर नहीं भेजा तो होगा आंदोलन, समाजवादी पार्टी

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्य के पति प्रदीप यादव के साथ इनायतनगर थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे की अभद्रता पर समाजवादी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि अयोध्या पुलिस 24 घंटे के भीतर प्रदीप यादव को सकुशल उनके घर नहीं भेजती, तो वे आंदोलन करेंगे।

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, “24 घंटे में यदि अयोध्या पुलिस ने प्रदीप यादव को सकुशल उनके घर नहीं भेजा तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी!”

इससे पहले, एक वायरल ऑडियो में इनायतनगर थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे प्रदीप यादव को अपशब्द कहते हुए सुनाई दे रहे थे। इस घटना के बाद, समाजवादी पार्टी ने यूपी के डीजीपी से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताते हुए पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top