

गोपालगंज, बिहार: गोपालगंज जिले के विजयपुर प्रखंड स्थित महुआवा गांव में श्रद्धा और भक्ति के संगम के साथ श्री सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए।
महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें लगभग 2100 कन्याओं एवं महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार कलश भरकर यात्रा निकाली। पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा, और श्रद्धालु भक्तों ने उत्साहपूर्वक यज्ञ की कलश स्थापना में भाग लिया।
यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह महायज्ञ समाज में शांति, समृद्धि और सद्भावना के संदेश को फैलाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ स्थल पर भव्य पूजा-पाठ, प्रवचन और भजन-कीर्तन के आयोजन भी हो रहे हैं, जिससे श्रद्धालु भक्त आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं।
क्षेत्र के सम्मानित संतों और विद्वानों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया। यज्ञ का समापन हवन और पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे।
बिहार से स्टेट हेड मदन सेन की रिपोर्ट