

गाजियाबाद: जिले के बम्हेटा गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां चार बदमाशों ने डेयरी संचालक संजय यादव (48) का प्राइवेट पार्ट काटकर अपने साथ ले गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
बेहोश कर की वारदात
पीड़ित के भांजे जितेंद्र यादव ने बताया कि उनके मामा संजय यादव घटना वाली रात घेर में अकेले सो रहे थे। रात करीब 11 बजे चार युवक आए और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब संजय को होश आया, तो उनका प्राइवेट पार्ट गायब था।
किन्नर गुरु पर शक, चार चेलों पर आरोप
परिवारवालों का आरोप है कि एक किन्नर गुरु के कहने पर उसके चार चेलों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। संजय यादव का किसी किन्नर समुदाय से विवाद था या नहीं, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संजय यादव को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। किन्नर गुरु और उसके चेलों की भूमिका की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
इलाके में दहशत, लोगों में आक्रोश
इस वारदात के बाद गांव में तनाव है और लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।