History of Nalanda University: नालंदा विश्वविद्यालय मगध (आधुनिक बिहार) में स्थित भारत में शिक्षा के सबसे बड़े केंद्रों में एक था जिसकी स्थापना 5वीं शताब्दी ने गुप्त वंश के प्रतापी शासक कुमारगुप्त प्रथम ने की थी कुमारगुप्त मगध (राजधानी राजगृह) के शासक थे। इतिहासकारों के अनुसार या विश्वविद्यालय दुनिया का पहला आवासीय विश्वविद्यालय था जो कि 30 एकड़ भूमि में फैला हुआ था। नालंदा विश्वविद्यालय बौद्ध संस्कृति से प्रभावित था
नालंदा विश्वविद्यालय में विश्व के विभिन्न देशों से आए हुए लगभग 10000 विद्यार्थी 1600 से अधिक कुशल आचार्यों के संरक्षण में ज्ञान- विज्ञान का अध्ययन करते थे।
विश्वविद्यालय परिसर में 100 से अधिक भवन थे।
