Kanpur: जनपद के नर्वल तहसील में स्थिति अमृत तालाब में नहाने गए चार छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार को उस समय हुई जब पांच स्कूली छात्र तालाब में नहाने गए।
उन्होंने बताया कि एक साथी का पैर फिसलने के बाद उसे बचाने के लिए सभी साथी तालाब में कूद गए और डूब गये जिसमें चार किशारों की मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने हंगामा किया। हालांकि, पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।
मृतक छात्रों की पहचान हाई स्कूल के छात्र सक्षम (15) , अभय सविता (14) तथा सातवीं कक्षा के कृष्णा (13) और छठीं कक्षा के दिव्यांश अवस्थी (12) के रूप में की जा चुकी है।
सहायक पुलिस आयुक्त (चकेरी) अमरनाथ यादव ने बताया कि 12 से 15 साल की उम्र के पांच किशोर नहाने के लिए अमृत तालाब गए थे, जिनमें से एक का गलती से पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
एसीपी ने कहा कि उसके अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वे भी डूब गए।
यादव ने बताया कि मदद के लिए उनकी चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने एक को बचा लिया जबकि चार अन्य डूब गए।
बाद में किशोरों को चकेरी स्थिति कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
