

फतेहपुर। जहानाबाद विधायक आदरणीय राजेंद्र पटेल जी के पिता जी का दुखद निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
उनका अंतिम संस्कार आज, 21 मार्च 2025 (शुक्रवार) को उनके पैतृक ग्राम जहानपुर, पोस्ट-डीघ, बिंदकी में शाम 3 बजे किया जाएगा। अंतिम यात्रा दोपहर 1 बजे उनके निज निवास बिंदकी से जहानपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
इस दुखद घड़ी में पूरा क्षेत्र विधायक राजेंद्र पटेल और उनके परिवार के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे। ॐ शांति।
संवाददाता अंकित कुमार की रिपोर्ट