
घाटमपुर। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन घाटमपुर के विद्यालय जनता शिक्षा संस्थान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विनय रतन सिंह के विचारों और समाज सुधार के प्रति उनके योगदान को सराहा। स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में केक काटकर खुशियां मनाई गईं और उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम का समापन जय भीम के नारों के साथ हुआ।
रिपोर्ट निखिल प्रजापति ब्यूरो चीफ कानपुर नगर