
फतेहपुर: हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में आईटीबीपी के 46वीं बटालियन के तीन जवान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। यह जवान फतेहपुर से वापस लौट रहे थे, जब लालीपुर गांव के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। कुत्ते को बचाने की कोशिश में वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।
इस हादसे में जवान महेश्वर और विकास रावत घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही इमरजेंसी सेवा टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल जवानों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज ले जाया गया।
हुसैनगंज थाना अध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी आईटीबीपी की 46वीं बटालियन डलमऊ मुख्यालय को दे दी गई है। वहां से जवानों के अधिकारी और अन्य लोग रवाना हो चुके हैं
सुकेश कुमार ब्यूरो चीफ फतेहपुर