
लखनऊ: प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं अराजपत्रित कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश द्वारा 1 अप्रैल 2025 को जारी आदेश के अनुसार, जो पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पहले से स्वीकृत अवकाश पर जा चुके हैं, उन्हें तत्काल अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। केवल विशेष परिस्थितियों में सक्षम स्तर से अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।
यह आदेश पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है। आदेश की प्रति संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई है।
प्रभावित अधिकारी:
समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष, पुलिस विभाग, उत्तर प्रदेश
समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक
समस्त पुलिस आयुक्त
समस्त परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/उपमहानिरीक्षक
समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपद
प्रदेश में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह आदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बिन्दकी तहसील रिपोर्टर अंकित कुमार