

रामनवमी के पावन अवसर पर फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील में एक भव्य भगवा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में भगवा रंग की शान देखते ही बनती थी। चारों ओर जय श्री राम के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के फतेहपुर जिले के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। साथ ही जहानाबाद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राजेंद्र पटेल और बिंदकी विधानसभा के विधायक जय कुमार सिंह ‘जैकी’ ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
रैली में भाजपा युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं सहित अंकित कुमार, आशीष कश्यप एवं सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। भगवा झंडों से सजी यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई निकली। डीजे की धमक और भांगड़ा की धुन पर युवा जमकर झूमे और माहौल भक्तिमय और ऊर्जा से भरपूर नजर आया।
यह रैली ना सिर्फ एक धार्मिक आयोजन थी, बल्कि सामाजिक एकता और हिंदू संस्कृति के गौरव का प्रतीक बनकर उभरी। स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर इस आयोजन में सहयोग किया।
बिंदकी तहसील रिपोर्टर अंकित कुमार