
स्थान: ग्राम-बम्थरा, ब्लाक- अगौली, तहसील- बिन्दकी, थाना – जहानाबाद, जिला- फतेहपुर
तारीख: 8 अप्रैल 2025
समय: दोपहर करीब 1:30 बजे
आज दिनांक 8 अप्रैल 2025 को दोपहर लगभग 1:30 बजे ग्राम बम्थरा में एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई, जब गेहूं की फसलों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 20 से 25 बीघा खेत की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
इस आगजनी की घटना से निम्नलिखित किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गईं:
1. राजेश ककून पुत्र – सूबेदार
2. कमल सचान पुत्र – बाबू नरायन सचान
3. रामनरायन सचान पुत्र – गंगाप्रसाद सचान
4. देवकरण सचान पुत्र – मोतीलाल
5. रामआसरे कुशवाहा पुत्र – छेदा लाल
6. रामबाबू सचान पुत्र – सूबेदार
7. रणधीर कुशवाहा पुत्र – गधोदर
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। किसानों की मेहनत और फसल का इस प्रकार नष्ट हो जाना अत्यंत दुखद और चिंता का विषय है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
सूचना मिलते ही भ्रष्टाचार निवारण एवं सामाजिक विकास परिषद के पदाधिकारी प्रवीण कुमार सचान मौके पर पहुंचे और किसानों से मामले की पूरी जानकारी ली। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार जल्द से जल्द आप सभी को नष्ट हुई फसल का मुआवजा प्रदान करेगी।
फतेहपुर जिला से — जिला ब्यूरो चीफ: सुकेश कुमार की रिपोर्ट