फतेहपुर। जनपद के थरियांव थाना में एक महिला आरक्षी सरकारी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,
महिला आरक्षी प्रिया सरोज जौनपुर जनपद की रहने वाली थी और 2018 में थरियांव में उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी।
बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रियंका के पिता सकटा प्रसाद ने पुलिस को बताया की उनके पुत्र का साला डॉ. चन्दन उनकी बेटी को टॉर्चर करता था। 2 महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी.. चन्दन का दबाव था की वह 2 माह बाद होने वाली शादी का रिश्ता तोड़ दे। रात में चन्दन से बातचीत के दौरान ही प्रियंका ने फांसी लगा ली। सुसाइड के बाद चन्दन ही सबसे पहले मौक़े पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
