Dehradun Rape Cases : बस के भीतर 15 साल की बालिका के साथ गैगरेप…

Dehradun: बस के भीतर 15 साल की बालिका के साथ गैगरेप, हैवानियत के इस मामले में 6 लोग हिरासत में

उत्तराखंड के देहरादून स्थित ISBT बस स्टैंड पर मानसिक रूप से विक्षिप्त पंजाब निवासी बालिका के साथ अनुबंधित बस के भीतर गैंग रेप हुआ। इस मामले में बस के ड्राइवर, परिचालक व एक सफाई कर्मी सहित 6 लोगो को अरेस्ट किया गया है। 

        आईएसबीटी पर किशोरी बीती शाम को बदहवास हालत में मिली थी। सहमी किशोरी ने मौके पर कुछ नहीं बताया। इसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई, तो घटना का खुलासा हुआ। काउंसलिंग में पता चला कि किशोरी के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। किशोरी पंजाब की रहने वाली है। वह उस समय पंजाब से दिल्ली फिर मुरादाबाद ओर फिर देहरादून पहुंची थी।

संपादक के बारे में

Scroll to Top