
नई दिल्ली। जस्टिस बी.आर. गवई देश के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनने जा रहे हैं। वह 14 मई 2025 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना 13 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके अगले दिन जस्टिस गवई पदभार ग्रहण करेंगे।
जस्टिस गवई देश के दूसरे दलित मुख्य न्यायाधीश होंगे। इससे पहले जस्टिस के.जी. बालकृष्णन ने 2007 से 2010 तक इस पद को सुशोभित किया था। जस्टिस गवई का चयन न केवल न्यायपालिका के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह सामाजिक समावेश और प्रतिनिधित्व की दिशा में भी एक सशक्त संदेश है।
जस्टिस गवई का कार्यकाल 24 नवम्बर 2025 तक रहेगा। अपने न्यायिक करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में न्यायिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है और सुप्रीम कोर्ट में अपने निष्पक्ष और दूरदर्शी फैसलों के लिए पहचाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में न्यायपालिका से कई अहम सुधारों और निर्णयों की उम्मीद की जा रही है।
रिपोर्ट
अंकित कुमार संवाददाता