
फतेहपुर से सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, नई जिम्मेदारी मिलने पर मिला जोरदार स्वागत
फतेहपुर।
समाजवादी पार्टी की युवा इकाई सपा लोहिया वाहिनी में बुधवार को एक अहम नियुक्ति की गई है। फतेहपुर जिले के सक्रिय और संघर्षशील युवा नेता मानवेन्द्र सिंह को प्रदेश सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
प्रदेश सचिव बनाए जाने की सूचना मिलते ही फतेहपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मानवेन्द्र सिंह का जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया गया। युवा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत कर अपनी खुशी जाहिर की।
मानवेन्द्र सिंह ने जताया आभार
नियुक्ति के बाद मीडिया से बातचीत में मानवेन्द्र सिंह ने कहा,
“समाजवादी पार्टी और लोहिया वाहिनी के शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर मैं खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करूंगा।”
उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को पार्टी से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।
स्थानीय नेताओं ने दी बधाई
प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सपा जिलाध्यक्ष, लोहिया वाहिनी पदाधिकारी, छात्र सभा, महिला सभा, समेत अन्य तमाम समाजवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और कहा कि मानवेन्द्र सिंह की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
जल्द करेंगे प्रदेशभर का दौरा
मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि वे जल्द ही प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे।
सुकेश कुमार जिला ब्यूरो चीफ फतेहपुर