
कानपुर: एंटी करप्शन एसडीसी के संस्थापक सदस्य और राष्ट्रीय सचिव श्री ब्रजेश कुमार सचान उर्फ मुन्नू चौहान जी का आज लंबी बीमारी के बाद दुखद निधन हो गया। उनके निधन से संगठन ही नहीं, बल्कि पूरे सामाजिक क्षेत्र में शोक की गहरी लहर फैल गई है।
ब्रजेश कुमार सचान संस्था की नींव रखने वाले प्रमुख स्तंभों में से एक थे। उन्होंने अपने अथक प्रयासों से संगठन को एक मजबूत आधार दिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और समर्पण ने एंटी करप्शन एसडीसी को एक सशक्त पहचान दिलाई।
संगठन के सदस्यों ने अपने शोक संदेश में कहा, “ब्रजेश जी का योगदान संगठन के लिए अमूल्य था। वे हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनका असमय जाना अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।”
एंटी करप्शन एसडीसी की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करने की कामना की गई है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।