
*
। हाई स्कूल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 फीसदी और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा। इंटरमीडिएट यानी 12वीं में 81.5 फ़ीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल करीब 55 लाख छात्रों ने परीक्षाओं में हिस्सा लिया था, और अब सभी की निगाहें अपने रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। सीएम योगी ने सभी को छात्रों को बधाई दी है।
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यश प्रताप सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) ने किया टॉप। यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं।
Rank 1 – यश प्रताप सिंह 97.83 फीसदी
Rank 2 – अंशी 97.67%
Rank 2 – अभिषेक कुमार यादव 97.67 %
Rank 3 – ऋतु गर्ग 97.50%
Rank 3 – अर्पित वर्मा 97.50 %
Rank 3 – सिमरन गुप्ता 97.50%
UP Board 12th Topper List 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2025
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर
रैंक 1 – महक जयसवाल, प्रयागराज, 97.20%
रैंक 2 – साक्षी, अमरोहा, 96.80%
रैंक 2 – आदर्श यादव, सुल्तानपुर, 96.80%
रैंक 2 – अनुष्का सिंह, कौशांबी, 96.80%
रैंक 2 – शिवानी सिंह, प्रयागराज, 96.80%
रैंक 3 – मोहिनी, इटावा, 96.40%
सीतापुर के टॉपर
हाईस्कूल की मैरिट लिस्ट में सीतापुर के अर्पित वर्मा को तीसरा स्थान मिला है। ये तृतीय स्थान पर दूसरे अभ्यर्थी हैं। अरविंद वर्मा ने परीक्षाफल में 97.50 प्रतिशत अंक पाए हैं। ये बाबूराम सावित्री देवी इण्टर कॉलेज बिलौली बाजार सीतापुर के छात्र हैं।
रिपोर्ट
सुनील सिंह उत्तर प्रदेश स्टेट हेड