फतेहपुर: चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली के प्रसिद्ध मंदिर चौबे ताला पर चोरों ने धावा बोल दिया, देर रात चोर मंदिर परिसर से दान पेटी व सभी घंटा खोल ले गए, चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह चोरी का पहला मामला नहीं है, अमौली में लगातार चोरी की घटनाएं होती रहती हैं,
और पुलिस हाथों में हाथ रख कर बैठी रहती है, न पुलिस के द्वारा गस्त की जाती है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, देर रात मंदिर परिसर में चोरों ने धावा बोलकर यह बता दिया कि क्षेत्र में पुलिस का खौफ नहीं है,
रिर्पोट: आदित्य उमराव


