Farrukhabad: आलू बेचने जा रहे किसान का ट्रैक्टर पिकअप से टकराया मौके पर मौत..

फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद में ट्रैक्टर से आलू बेचने जा रहे किसान की पिकअप की टक्कर से मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए शमशाबाद थाना पुलिस को सूचना दी थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर मंगली निवासी मृतक किसान अजय पाल पुत्र कालीचरण अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर से आलू बेचने रात लगभग 10:30 बजे घर से शाहजहांपुर के कस्बा जलालाबाद जा रहे थे।

कोलाघाट के पास ट्रैक्टर से पेशाब के लिए चारों लोग सड़क पर उतरे उसी समय पीछे से पिक अप में टक्कर मार दी जिसमें किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

संपादक के बारे में

Scroll to Top