Fatehpur News: मौरंग खदान में ट्रक की चपेट में आने से खलासी की मौत..

Bahua:  कोर्रा मोरम खदान में ट्रक की चपेट में आने से खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । ललौली थाना क्षेत्र के अलावल गांव निवासी संजय सिंह चंदेल ट्रक में खलासी था चालक के साथ मंगलवार रात कोरा कनक कम अपोजिट खंड मौरंग लाने गया था खदान के अंदर चलते ट्रक में चढ़ते समय पैर फिसलने से संजय ट्रक की चपेट में आ गया।  हादसे से खदान में हड़कंप मच गया तुरंत ही उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया जहां बुधवार को सुबह हैलट में उसकी मौत हो गई।

संपादक के बारे में

Scroll to Top