Kanpur: जनपद के ग्वालटोली के रामपुर लुधवाखेड़ा निवासी बबलू निषाद के 14 वर्षीय पुत्र सौरभ की हत्या मारपीट कर नहीं बल्कि तालाब में जिंदा फेंक कर की गई थी 14 वर्षीय किशोर को हाथ पैर बांधकर तालाब में फेंक दिया जिससे तड़प तड़प कर उसकी मौत हो गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर में कीचड़ और बालू के कण पाए गए हैं।
सौरभ सातवीं कक्षा का छात्र था पड़ोसी गांव नक्शा पुरवा निवासी उत्तम निषाद को शक था कि सौरभ कि उनकी बेटी के साथ प्रेम संबंध है।
पुलिस के अनुसार इसी संख्या में 28 सितंबर कुंदन के बेटे सोनू पड़ोसी दीपक साथी शंकरपुर सराय निवासी राकेश, रामपुर निवासी विजय व छोटेलाल के साथ मिलकर सौरभ को दबोच लिया था, इसके बाद उसके हाथ पैर बांधे और शरीर में ईंट बांधकर तालाब में फेंक दिया ।
पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र समेत छह के खिलाफ 18 दिसंबर को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है पिता पुत्र को मुख्य साजिशकर्ता बनाया है।
