
– अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन
तिंदवारी। भाजपा के वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत तिंदवारी कस्बे में अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कहा गया कि वक्फ कानून में हुआ संशोधन कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने में सहायक होगा।
तिंदवारी कस्बे के सिकंदरपुर में आयोजित अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि वक्फ कानून में हुआ संशोधन कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने में सहायक होगा। यूपीए सरकार की ओर से प्रस्तुत वक्फ संशोधन अधिनियम 2013 ने वक्फ बोर्ड की शक्तियों का विस्तार कर मनमाने ढंग से भूमि अधिग्रहण को सक्षम कर संपत्ति के अधिकारों को कमजोर कर दिया था। इसमें पारदर्शिता की कमी और हितधारकों की चिंताओं को नजर अंदाज करने के साथ ही बिना किसी नियम कानून के फैसले लिए गए। संशोधन में इन खामियों को दूर किया गया है। उन्होंने नए वक्फ कानून की खूबियां बताते हुए कहा कि यह कमजोर वर्ग एवं मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने में सहायक होगा। यह कानून विरासत एवं व्यक्तिगत संपत्तियों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा मुस्लिम महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार लाएगा। पटेल ने कहा कि विपक्ष का एजेंडा नकारात्मक प्रचार से लोगों को भ्रमित करने का है। पटेल ने सरकार के मूल मंत्र श्सबका साथ, सबका विकासश् को दोहराते हुए अपने भाषण का समापन किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं और उन्हें सभी क्षेत्रों में समृद्ध और सफल होने के समान अवसर हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने कहा कि वक्फ सुधार अधिनियम देश के गरीब, बेसहारा अल्पसंख्यक परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में सच्चर समिति की रिपोर्ट में सिफारिश की गई थी कि बोहरा आधारखानी, पसमंदा, विषवार, मुस्लिम महिलाए ओबीसी आदि के बीच गरीबी को प्रमुखता से उजागर किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी देशराज सिंह ने कहा कि अब इन संपत्तियों का मुस्लिम समाज के कल्याण के लिए उपयोग होगा। इन जमीनों पर स्कूल, अस्पताल, खेल के मैदान और बाजार बनाए जाएंगे ताकि मुस्लिम समाज की आर्थिक स्थिति सुधरे। अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष साबिर खान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी द्वारा किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद स्वरूप द्विवेदी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला, जिला कार्यसमिति सदस्य चंद्रभूषण सिंह पटेल, अलखनारायण मिश्रा,अब्दुल वसी,बुल्लू अली शाह, याकूब खान,नसीमुद्दीन,सज्जाद हाफिज,खालिक, सनाउल,अनवर,अतुल दीक्षित,प्रीतम गुप्ता राजा,आलोक मिश्रा,अभिलाष गुप्ता,असगर पूर्व प्रधान,रामप्रकाश मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट
शिवम सिंह ब्यूरो चीफ बांदा