
– शहर के एचएल इण्टर कालेज में हुआ आयोजन
बांदा। जलवायु परिवर्तन की समस्या के निदान तथा प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित संस्था जीवन सुधा शिक्षा,जल संरक्षण व वृक्षारोपण फाउंडेशन द्वारा शहर के इंदिरा नगर स्थित एच .एल .इंटर कालेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य रामस्वरूप साहू ने जल का दुरुपयोग न करने,अपने-अपने घरों में वृक्ष लगाने ,समय से विद्यालय आने व अपना कार्य पूर्ण समर्पण से करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। संस्था के संस्थापक एवं मुख्य मार्गदर्शक श्रीराम सिंह लोध ने विश्व के सबसे महत्वपूर्ण विषय जलवायु परिवर्तन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।उन्होंने इस समस्या के निदान हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संपूर्ण ब्रह्मांड में केवल पृथ्वी ग्रह पर ही जल है इसलिए पृथ्वी पर ही जीवन का अस्तित्व है। इसका तात्पर्य यह है की जल से ही जीवन है। अत एव जल का सदुपयोग व जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गयी है। जल संरक्षण से ही वृक्षारोपण व वृक्षारोपण से जलवायु परिवर्तन की समस्या को हल किया जा सकता है।इन सब के बावजूद भी हम जल संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हैं द्यउन्होंने जल को बचाने एवं उसके सदुपयोग हेतु विविध उपायों का वर्णन किया।उन्होंने बताया कि मानव के साथ ही प्राणी व वनस्पति जगत के जीवन के लिए भूजल ही महत्वपूर्ण कारक है इसलिए भूजल संरक्षण,उसका सदुपयोग व भूजल संवर्धन बहुत आवश्यक है।भूजल संवर्धन के लिए अपने मकानो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने,तालाबों,कुंओ का जीर्णाेद्धार करने,खेतों की मेड़बंदी करने तथा खेत तालाब योजना को अपनाने के लिए उन्होंने प्रेरित किया।इस अवसर पर शिक्षक अजय शर्मा(आशु कवि ),अखिलेश यादव,शिव गोपाल सिंह,रणविजय पाल, मयंक सिंह,विजय साहू एवं के.पी.सर के साथ ही विद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट
शिवम सिंह ब्यूरो चीफ बांदा