
जनपद बांदा।
मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने अवगत कराया कि बांदा के केन घाट पर आयोजित होने वाली केन जल महाआरती कार्यक्रम का मंगलवार की सायंकाल को भव्य आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा माता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती मनाई गई जिसमें सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बता दे कि यह आयोजन विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति, गंगा समग्र कानपुर प्रांत एवं भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के तौर पर एवं नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के जिला संयोजक महेश प्रजापति ने सभी का समिति की तरफ से स्वागत किया एवं फूल माला पहनाकर अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महारानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं आरती उतार कर की गई। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर का जीवन बहुत ही सादगी भरा रहा है, माता अहिल्याबाई होलकर ने अपने समय में नदी, नहरों, तालाबों की सुरक्षा के लिए कई कार्य किए एवं तमाम देवालयों का जीर्णोद्धार भी करवाया था, तत्कालीन समय में जो भी देवालय क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे उनके जीर्णोद्धार का कार्य माता अहिल्याबाई होलकर ने किया था। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू ने भी माता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं उपस्थित सभी लोगों ने केन मां की मंगल आरती कर कार्यक्रम को संपन्न किया। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता धर्मेंद्र त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष अमित सेठ भोलू कार्यक्रम सहसंयोजक रंजन गुप्ता नगर अध्यक्ष लखन सिंह राजपूत जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम गौ रक्षा समिति जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष आलोक प्रजापति जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया नगर अध्यक्ष बृज किशोर द्विवेदी नगर उपाध्यक्ष रामकरण पाल अंगद पाल सदर तहसील अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट
अनुपम गुप्ता जिला संवाददाता बांदा