
बिजयीपुर, गोपालगंज | 23 मई 2025
आज गोपालगंज जिले के बिजयीपुर क्षेत्र में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पागरा बाजार से शुरू होकर बिजयीपुर होते हुए मुसेहारी बाजार तक पहुँची। इस तिरंगा यात्रा का आयोजन भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर और सेना के अदम्य साहस व बलिदान के सम्मान में किया गया।
इस आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और सेना के जयकारों से माहौल गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के दौरान लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत दिखे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह यात्रा न सिर्फ सेना को सम्मान देने का प्रतीक है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का भी एक सशक्त माध्यम है। स्थानीय नागरिकों ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया और आयोजन की सराहना की।
रिपोर्ट: मदन सेन मिश्रा, स्टेट हेड – बिहार