
निखिल प्रजापति, ब्यूरो चीफ – कानपुर नगर
दिनांक 23/05/2025 को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्य समिति ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री शरद तिवारी को कानपुर नगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही श्री तिवारी का कार्यस्थल कासिमपुर, घाटमपुर, कानपुर नगर निर्धारित किया गया है।
इस नियुक्ति के माध्यम से संगठन ने श्री शरद तिवारी के अनुभव और समर्पण को मान्यता दी है। इससे जिले में संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति व सशक्त नेतृत्व मिलने की संभावना है।
शिक्षक समुदाय में इस घोषणा के बाद हर्ष का वातावरण देखा गया और सभी ने श्री तिवारी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।