लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पंचायती राज विभाग ने एक अहम सूचना जारी करते हुए बताया कि अब प्रदेश में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या घटकर 57,695 रह गई है। पहले की तुलना में 504 ग्राम पंचायतें कम कर दी गई हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब ग्राम पंचायतों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इस नई संरचना के अनुसार ही अगले पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर शासन स्तर पर गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं और अप्रैल 2026 में चुनाव कराए जाने की योजना बन रही है।
चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रदेश भर में 826 ब्लॉक प्रमुख और 75 जिला पंचायत अध्यक्ष का भी चयन किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं और नई पंचायत संरचना के अनुसार मतदाता सूची समेत अन्य कार्यों को अपडेट किया जा रहा है।
रिपोर्ट
ओमवीर सिंह थाना शाही रिपोर्टर बरेली