Aam Aadmi party:धूमधाम से मनाया जा रहा है आम आदमी पार्टी का दसवां स्थापना दिवस.

Aam Aadmi Party Foundation Day: देश की राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया जा रहा है आम आदमी पार्टी का दसवां स्थापना दिवस..

New Delhi: आम आदमी पार्टी सोमवार को अपना 10 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है|

दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोगों के प्यार के कारण आम आदमी पार्टी ने भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं। केजरीवाल ने 26 नवंबर, 2012 को ‘आप’ की स्थापना की थी। उन्होंने इस दिन पार्टी बनाने का फैसला किया, क्योंकि 1949 में इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था। 



अरविंद केजरीवाल का ट्वीट
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 10 साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी। इन 10 साल में जनता के बेशुमार प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं। आम आदमी पार्टी आज देश की जनता की नयी उम्मीद बन चुकी है, विश्वास बन चुकी है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top