ACSDC KNP Team: सर्व समाज सेवा समिति द्वारा कराया गया खिचड़ी भोज

कानपुर दक्षिण: काठ की पुलिया के समीप संजय गांधी नगर में सर्व समाज सेवा समिति द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया विगत 7 वर्षों से अनवरत भंडारा और कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है | संस्था के संरक्षक राजेंद्र सिंह परिहार और अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने बताया कि विगत 7 वर्षों से संस्था खिचड़ी भोज के साथ गरीब असहाय लोगों को कंबल का वितरण करती है और प्रतिक्रिया निरंतर चलती रहेगी | मुख्य अतिथि के रूप में जयंती देवी वर्मा क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा ,अविनाश सिंह चौहान एमएलसी, पंकज सचान पार्षद, प्रशांत बाजपेयी राष्ट्रीय महासचिव एंटी करप्शन एसडीसी उपस्थित रहे और बताया कि किस संस्था द्वारा बहुत ही नेक काम किया जा रहा है इस तरह के कार्यों में हम सबको आगे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए इस मौके पर कृष्ण गोपाल शास्त्री , टीवी इंडिया 24 न्यूज प्रेस ऑफिसर सतवंत सिंह गौतम इंडिपेंडेंट इंडिया न्यूज़ प्रधान संपादक अमनदीप सचान, उप संपादक सुमित कुमार,लाल बहादुर वर्मा ,पंकज बाजपेई हरिश्चंद्र शर्मा, मनोज सचान, सुरेश कुमार ,विजय शंकर, गौरव यादव सहित समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top