Agra News: दीपावली पर घर आए युवक को, एक साल पुरानी रंजिश में मारी गई गोली

आगरा:- जिले के गांव कुरगवां में एक साल पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मार दी गई, दिवाली के त्योहार पर युवक सूरत (गुजरात) से गांव अपने घर वापस आया था। हत्या करने वाला आरोपी मृतक युवक के घर के सामने रहता है, वारदात के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है,

गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, आरोपी हत्या करने के बाद फरार है।
आपको बता दें 20 वर्षीय सचिन सूरत में मजदूरी करता था, दिवाली पर वह गांव आया था। शुक्रवार सुबह सचिन अपने दोस्त के साथ शौच पर गया था, गांव के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान सचिन के घर के सामने रहने वाले शख्स ने उसको रोक लिया, वहां विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी ने तमंचा से सचिन को गोली मार दी।

शोर सुनकर सचिन के दोस्त घटनास्थल पर दौड़कर आए। सचिन को लहूलुहान देखकर उसके परिवार वालों को जानकारी दी गई। पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में सचिन को भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस को दिए बयान में सचिन के घर वालों ने बताया कि एक साल पहले उनके घर के सामने रहने वाले युवक से विवाद चला आ रहा था। इसके बाद सचिन मजदूरी के लिए सूरत चला गया था। दिवाली के त्योहार के लिए वह गांव वापस आया था। उन्हें अंदाजा नहीं था। ऐसी वारदात हो जाएगा।

संपादक के बारे में

Scroll to Top