AIMIM के जिलाध्यक्ष बनाए गए अधिवक्ता मोहिउद्दीन फारूकी।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहदुल मुस्लिमीन पार्टी के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता मोहिउद्दीन फारूकी को बनाया गया है। मोहिउद्दीन फारुकी के सामाजिक कार्यों व योगदान को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के द्वारा फतेहपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।मदन फारूकी ने प्रदेश अध्यक्ष का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह समाज के लिए हरदम लड़ते रहेंगे और समाज के हित के लिए पार्टी की विचारधारा के साथ पूरे जनपद में नीतियों और सिद्धांतों को जनमानस तक फैलाने का काम करेंगे।
जिला अध्यक्ष मोहिउद्दीन फारुकी के द्वारा मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़े हुए हैं। उत्तर प्रदेश में आए दिन महिलाओं व बच्चियों के साथ जुल्म होता रहा है। जिसमें मौजूदा सरकार की विफलता रही है। वही संगठन के कार्यकर्ता मेराज अंसारी ने उत्तर प्रदेश में बच्चियों के साथ हुए दुर्व्यवहार ओं की घटना की निंदा की और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को इस पर ध्यान आकर्षित कर कड़ा कानून बनाकर सख्त सजा दिलवाने का काम किया जाए।

