Amauli Loot: अमौली में नहीं रुक रहा लूटपाट का सिलसिला, मिर्ची व्यापारी के साथ 1 लाख 70 हजार की लूट

फतेहपुर: जनपद के थाना चांदपुर के अंतर्गत अमौली में लूटपाट और चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है, शनिवार बाजार के दिन अमौली में चोरों ने फिर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया,

मदरी गांव निवासी मिर्ची व्यापारी इंद्रपाल कुशवाहा के साथ लुटेरों ने लगभग 1 लाख 70 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया, थाना चांदपुर के अंतर्गत यह पहली लूट की घटना नहीं है, यहां पर बसों के बैटरी चोरी होना, दुकानों पर चोरी होना, व्यापारियों के साथ लूट होना एक आम बात हो गई है,

और प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही, अमौली में चंदा साड़ी सेंटर में हुई 70 लाख की चोरी की घटना, कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी के बहन के घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है,

जबकि उस समय के पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने चंदा साड़ी सेंटर में लगभग 70 घंटे की पड़ताल की, 6 टीमें बनाई गई फॉरेंसिक टीम लगी, लेकिन इसके बाद भी खुलासा नहीं हो सका, इसको क्या कहा जाए पुलिस की नाकामी या फिर इसी प्रकार काम करने का तरीका।
अमन दीप सचान, प्रधान संपादक
sachanamandeep.info@gmail.com

संपादक के बारे में

Scroll to Top