Anti Corruption: समाजसेवी संगठन एन्टी करप्शन ने किया विशाल शरबत वितरण

कानपुर: कानपुर दक्षिण स्थित कर्रही रोड हाईटेंशन लाइन सब्जी मंडी के पास एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल की कानपुर इकाई ने शहर में भीषण गर्मी को देखते हुए शरबत और जल वितरण शुरु किया । हालांकि, दो-तीन दिन से कुछ राहत मिली है लेकिन यह नकाफी है। आज भी शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इस गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी श्रमिकों, रिक्शा व ई-रिक्शा चालकों, ठेले वालों को होती है। भीषण गर्मी में भी उन्हें जीवन यापन करने के लिए भरी दोपहरी में सड़क पर ही रहना पड़ता है। इससे निजात दिलाने के लिए राहगीरों को शरबत पिलाया गया शरबत पीकर राहगीरों को गर्मी से निजात मिल सके  इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत बाजपेयी  ने बताया कि संगठन की ओर से गर्मी के मौसम को देखते हुए

शरबत एवं जल वितरण का कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा जिससे गर्मी से लोगों को निजात मिल सके संगठन जल्द ही जगह जगह जानवरों पशु पक्षियों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था करेगा वह संगठन के सचिव सुमित कुमार ने बताया की हमारे संस्थान द्वारा जल्दी अनाथ आश्रम एवं वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के लिए कपड़े खाने पीने का सामान उपलब्ध कराने का काम करेग


ी इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री सतवंत सिंह ,प्रदेश संगठन मंत्री विजय शंकर, जिलाध्यक्ष विनय शर्मा आईटी सेल प्रशांत पांडेय, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बबली गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष त्रिवेंद्र गुप्ता,पूजा सिंह,हिमांशु प्रजापति,  शिव जी, अजीत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top